Wednesday, January 30, 2013

यूँ ही बेवजह..


यूँ ही बेवजह नहीं  गया होगा 
इश्क से बढ़के कुछ रहा होगा 

मिलना ही मुकामे-इश्क नहीं 
कैसे  कह दें, वो बेवफा होगा  

सुबूत  होगा  मेरे  इश्क का 
पलकों से गर कुछ गिरा होगा 

गुरूर  होगा  किसी बात का 
तो जानता हूँ मै वो खफा होगा 

नहीं जानता बेबसी का राज 
तो मेरे नाम पर ही हँसा होगा 

छोड़ दूं उसको तो उसको नहीं 
इश्क  को  मेरा  दगा  होगा .


Saturday, April 7, 2012

पढ़ लूँ...

 
जीवन का  मंतर है पढ़ लूँ
इश्क एक  खंजर है पढ़ लूँ
 
ग़ज़लों को जो दर्द चाहिए
वो  अपने  अंदर है पढ़ लूँ
 
उग न सका वफ़ा का पौधा
दिल उसका बंज़र है पढ़ लूँ
 
भीतर - भीतर  खारापन ये
दर्द - ए - समंदर  है पढ़ लूँ
 
हर  डाल मज़ा लेते  हैं गर
वफ़ा  एक  बंदर  है पढ़ लूँ
 
गुलशन कल सब मिट जायेंगे
खाक  सदा  सुंदर है  पढ़ लूँ.
 
_________________

Monday, March 19, 2012

जमी पर आसमानी हो गया....





इस आसमानी चन्द्रमा के जाल में
मै  जमी  पर आसमानी हों  गया !
पुष्प  पंखुड़ी   सा  कोमल  कभी,
तो कभी  तीर कमानी  हो  गया !

लहू  के बादलों  का  फौज कभी
मोहिनी गीतों का मै मौज कभी
तो कभी पलकों का पानी हो गया,
इस आसमानी चन्द्रमा के जाल में
मै जमी पर आसमानी हो गया !

जिस याद का पुस्तक लिया
जिस प्रेम को  मस्तक दिया
प्रतिबिम्ब ही वह गुमानी हो गया,
इस आसमानी चन्द्रमा के जाल में
मै जमी पर आसमानी हो गया !

जीवन भ्रमर भ्रम बाँचती और
राह तवायफ-सी नाचती और
लक्ष्य पतझड़ की कहानी हो गया,
इस आसमानी चन्द्रमा के जाल में
मै जमी पर आसमानी हो गया !
 
_____________________

Saturday, March 17, 2012

तुम





आस तुम्हीं विश्वास तुम्हीं
मम हृदय की  खास तुम्हीं
सच्छास्त्रों  की  पात्र तुम्हीं 
दिवा  तुम्हीं  हो रात्र तुम्हीं 
तुम अनन्त  व्याकुलता हो
तुम प्रणय की सत पता हो
जीत तुम्हीं  हो  हार तुम्हीं
गीता  का  हो  सार तुम्हीं !

मम   दान  आदान  तुम्हीं
भूख तुम्हीं  मधुपान तुम्हीं
मम  हृदय  अनन्य  तुम्हीं
कृति  भू  पर  धन्य तुम्हीं
यौवन   की   परिभाषा तुम
याचक  की अभिलाषा तुम
भू  पर   हो  श्रृंगार  तुम्हीं
गीता  का  हो सार तुम्हीं !

शोध   तुम्हीं   प्रबोध  तुम्हीं
प्राणों   का   अनुरोध  तुम्हीं
मान तुम्हीं अभिमान  तुम्हीं
शब्द  तुम्हीं  हो   तान तुम्हीं
संगीत तुम्हीं मम जीवन की
ठहराव  तुम्हीं   मेरे मन की
मध्य  तुम्हीं  हो  पार तुम्हीं
गीता  का   हो   सार तुम्हीं !

मम  जीवन अनुयान  तुम्हीं
विजय  तुम्हीं हो शान तुम्हीं
दशा  तुम्हीं   अवदशा तुम्हीं
होश  तुम्हीं हो  नशा  तुम्हीं
सहर  उठा अजान  हो  तुम
निरवधि दुर्लभ ज्ञान हो तुम
मम    स्वप्न  बाज़ार तुम्हीं
गीता  का   हो  सार तुम्हीं !



_________________________




Monday, March 5, 2012

लक्ष्य अपरछ्न दूर कहीं हो

------------------
 
लक्ष्य अपरछ्न दूर कहीं हो
देखो सही ,नूर कहीं हो
इकरार बेकार होगा अगर
नशे में तुम, चूर कहीं हो
धीरे धीरे खोलो कपाट,खोलो मगर दिल से खोलो I
पाओ कुछ पाओ ,फिर बोलो II

वेद,बाइबिल हो या कुरआन
न मानो यूँ ,किसी की जुबान
लो और फिर महसूस करो
फिर करना तुम विचार प्रदान
मरने से पहले इक बार,तुम खुद का राज टटोलो I
पाओ कुछ पाओ ,फिर बोलो II

द्विष को घाटा खुद से होता
प्रयुत्सु कहीं ध्यान न खोता
क्या माया है, क्या छाया
न जाने जो हरदम सोता
द्वेष भरी दुनिया में तुम,अपने प्रेम की दवा घोलो I
पाओ कुछ पाओ ,फिर बोलो II
----------------------

Sunday, November 20, 2011

न मानूँ तो क्या ?


तन सीमाओं में रोये
मन अनन्त मदमस्त,
माया अधरों की जाम
पाप पुण्य में व्यस्त,
सत-मन चाप यदि, न तानूँ तो क्या ?
क्यूँ किसको मानूँ , न मानूँ तो क्या ?

नयन ज्ञान स्तम्भ
और दृष्टि परे की बात
बिन नीव के अजान
किस स्रष्टा के साथ
वेद-कुरआन खिचड़ी,न जानूँ तो क्या ?
क्यूँ किसको मानूँ , न मानूँ तो क्या ?

रूखा सूखा तन काटे
उपवन मन हत्यारा
सत्य निकट विलम्बित
झूठ दूर का प्यारा
नभ ,नक्षत्र, मही, न छानूँ तो क्या ?
क्यूँ किसको मानूँ , न मानूँ तो क्या ?

____________________

Wednesday, September 14, 2011

दिल हैक हो गया (Dil Hack Ho Gaya)..!!


















दिल हैक हो गया,
दिल हैक हो गया यारो,दिल हैक हो गया !

वो  मेरे    मन  मुताबिक है, 
वो  मेरे  दिल  पे ट्रैफिक है,
जिस पर मेरे दिन रात चलें
वो घड़ी की ऐसी टिकटिक है, 
सोचा न समझा उसको बस 
जाल में उसके पैक हो गया, 
दिल हैक हो गया,
दिल हैक हो गया यारो,दिल हैक हो गया !

होंठ  उसके  देशी  लस्सी 
कमर खेले रस्सा-कस्सी 
जुल्फें टिम-टिम करती यूँ
मानो जैसे हो कोई गैलेक्सी 
इक्वेसन उसकी बड़ी भयंकर
मै दिमाग से लैक हो गया  
दिल हैक हो गया,
दिल हैक हो गया यारो,दिल हैक हो गया !
 
वो  गोली है ,धमाका है
मेरे  दिल की पटाका है
चलती है इक पाथ पे पर
पैरलल उसका इलाका है
अपनी धुन में वो टाप कर गयी
और मै सबसे बैक हो गया 
दिल हैक हो गया,
दिल हैक हो गया यारो,दिल हैक हो गया !!